छेड़खानी और मारपीट के आरोप में युवक गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
कैंपियरगंज में पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट के आरोप में अच्छेलाल साहनी को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले से ही वांछित था और उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज था। उपनिरीक्षक आशीष चौधरी की टीम ने अभियुक्त को पकड़कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

कैंपियरगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पुलिस ने नाबालिग से छेड़खानी और मारपीट के आरोप में अच्छेलाल साहनी निवासी दिग्विजयनाथ नगर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पहले से मुकदमा दर्ज था और उसकी तलाश की जा रही थी। उपनिरीक्षक आशीष चौधरी की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।


