चार दिनों से नाबालिग लापता, घर से गहने व 50 हजार नकद भी गायब

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की चार दिन से लापता है। उसके पिता ने शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी बेटी का अपहरण किया गया है। शिकायत में पांच व्यक्तियों का नाम लिया गया है, जिनमें से एक रोशन कुमार बताया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

चार दिनों से नाबालिग लापता, घर से गहने व 50 हजार नकद भी गायब

मुजफ्फरपुर, हिप्र कच्ची-पक्की ओपी क्षेत्र से एक गांव से नाबालिग लड़की बीते चार दिन से लापता है। मामले को लेकर लड़की के पिता ने कच्ची-पक्की ओपी में आवेदन देकर इसकी शिकायत की। इसके आधार पर शनिवार को सदर थाने में केस दर्ज किया गया। इसमें पिता ने पांच लोगों को नामजद करते हुए बेटी के अपहरण की आशंका जताई है।बताया कि बीते 10 सितंबर की आधी रात को उनकी नाबालिग बेटी गायब हो गई। सुबह बेटी के न मिलने पर जब कमरे की तलाशी ली गई तो पाया गया कि घर से सोने-चांदी के कीमती गहने और 50 हजार रुपये नकद भी गायब हैं।

खोजबीन करने पर जानकारी मिली कि गांव का ही आरोपित रोशन कुमार पिछले कई दिनों से उनके मकान के आसपास मंडराता रहता था। आरोप लगाया है कि आरोपित रोशन कुमार, विपिन कुमार, विक्की कुमार, पवित्र महतो और उनकी पत्नी ने मिलकर साजिश के तहत उनकी बेटी का अपहरण किया है। सभी आरोपित घर में ताला लगाकर फरार हैं। इधर, सदर थानेदार नवलेश कुमार ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsचार दिनों से नाबालिग लापता, घर से गहने व 50 हजार नकद भी गायब