नाबालिग किशोरी को बहला ले गया
By Newswrap
हिन्दुस्तान, बदायूंसहसवान में एक नाबालिग किशोरी को बहलाकर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। कुलदीप, उसकी बहन, और अन्य आरोपियों पर किशोरी को चंदनपुर से भगा ले जाने का आरोप है। किशोरी घर से जेवर और 21 हजार रुपये भी लेकर गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

सहसवान। कोतवाली में एक व्यक्ति की तहरीर पर नाबालिग किशोरी को बहला कर ले जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि कुलदीप, उसकी बहन , जगवती पत्नी हजारी व हजारी पुत्र लालजीत, निवासी गांव चंदनपुर सिधौला थाना जरीफनगर की मदद से किशोरी को अपने साथ ले गया। तहरीर में यह भी कहा गया है कि किशोरी घर से जेवर और 21 हजार रुपये की नकदी भी साथ ले गई। पुलिस ने चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


