जंक्शन पर युवक संग धराई किशोरी

हिन्दुस्तान, सीतामढ़ी
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में एक युवक को नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भागने के आरोप में गिरफ्तार किया गया। दोनों मिथिला एक्सप्रेस से कोलकाता जाने के लिए तैयार थे, लेकिन ट्रेन छूट गई। युवक पहले से शादीशुदा है और किशोरी के चाचा के निर्माण कार्य में लगा था।

जंक्शन पर युवक संग धराई किशोरी

मुजफ्फरपुर। शिवहर के तरियानी थाना क्षेत्र से एक नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर भागने के आरोप में एक युवक को रविवार की दोपहर को मुजफ्फरपुर जंक्शन से गिरफ्तार किया गया। दोनों मिथिला एक्सप्रेस से कोलकाता भागने की तैयारी में थे, लेकिन ट्रेन छूट गई। तरियानी पुलिस से मिली सूचना के आधार पर आरपीएफ ने प्लेटफॉर्म संख्या एक पर स्थित पार्सल कार्यालय के पास से किशोरी और युवक को पकड़ा। शनिवार की रात दोनों जंक्शन पहुंचे थे। आरपीएफ पोस्ट पर पूछताछ में पता चला कि दोनों मिथिला एक्सप्रेस से कोलकाता जाने वाले थे। पकड़ा गया युवक भी किशोरी के गांव का है। वह पहले से शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है।

आरोपी किशोरी के चाचा के मकान में निर्माण कार्य करता था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।