किशोरी को धर्मांतरण के लिए फरार हुआ युवक
चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी को गांव के युवक अली खान ने फुसलाकर भाग लिया। माँ के अनुसार, आरोपी उसकी बेटी का धर्मांतरण कराने की कोशिश कर रहा है। किशोरी 14 हजार रुपये और लगभग तीन लाख रुपये के जेवरात के साथ गायब हुई है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।

चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को गांव का ही शातिर लेकर फरार हो गया है। मां का आरोप है कि किशोरी को आरोपी धर्मांतरण के लिए लेकर गायब हुआ है। मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी, उसकी मां व नाना के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चरवा थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी संदिग्ध परिस्थितियों में 21 जुलाई की रात नौ बजे गायब हो गई। परिजनों ने काफी खोजबीन की, लेकिन उसका पता नहीं चला। इसके बाद किशोरी की मां ने गांव के ही युवक अली खान के खिलाफ चरवा थाना पुलिस को तहरीर दी।
आरोप लगाया कि अली खान ने उसकी बेटी को फुसलाकर अपने जाल में फंसाया और लेकर भाग निकला। आरोपी लगाया कि वह बेटी का धर्मातंरण कराने की पूरी कोशिश कर रहा है। उसकी बेटी 14 हजार रुपया नकद के अलावा लगभग तीन लाख रुपये के जेवर लेकर गई है। अली अपनी मां और नाना साजिद खान की साठगांठ से उसकी बेटी को लेकर गायब हुआ है। पुलिस ने जांच के बाद अली, उसकी मां व नाना के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। प्रकरण की जांच पुलिस ने तेज कर दी है।


