मदरसे में नाबालिग के साथ दुष्कर्म की कोशिश
नागपुर के एक मदरसे में 16 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी, जो मदरसे के एक अध्यापक का मित्र है, ने 19 जून को लड़के पर यौन शोषण का प्रयास किया। लड़के ने घटना की जानकारी टीचर को दी, जिसके बाद आरोपी को मदरसे से बाहर निकाला गया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

नागपुर, एजेंसी। नागपुर के मदरसे में एक नाबालिग लड़के के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि आरोपी मदरसे के एक अध्यापक का मित्र है, जो मदरसे में ठहरा था। घटना 19 जून की है। सक्करदरा पुलिस स्टेशन के प्रभारी रमेश खुने ने बताया कि नागपुर के ताजबाग इलाके में स्थित मदरसे में 10 बच्चे रह रहे थे, जिनमें से ज़्यादातर मध्य प्रदेश और बिहार के थे। उन्होंने बताया कि 26 साल का आरोपी बिहार का रहने वाला है और मदरसे के टीचर का दोस्त है, जो मदरसे में आया हुआ था। आरोप है कि उसने 19 जून की तड़के सो रहे एक 16 साल के लड़के के साथ यौन शोषण की कोशिश की।
लड़का जाग गया, खुद को छुड़ाया और अगली सुबह टीचर को घटना के बारे में बताया। अधिकारी ने बताया कि इसके बाद टीचर ने आरोपी से पूछताछ की और उसे मदरसे से बाहर निकाल दिया। पुलिस आरोपी को पकड़ने की कोशिश में लगी है।


