नाबालिग को भगाकर कोलकाता ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गुमला
share

गुमला प्रतिनिधि नाबालिग को भगाकर कोलकाता ले जाने का आरोपी गिरफ्तारनाबालिग को भगाकर कोलकाता ले जाने का आरोपी गिरफ्तारनाबालिग को भगाकर कोलकाता ले जाने क

नाबालिग को भगाकर कोलकाता ले जाने का आरोपी गिरफ्तार

गुमला, प्रतिनिधि । सदर थाना क्षेत्र की नाबालिग लड़की को भगाकर कोलकाता ले जाने के मामले में पुलिस ने सुरसुरिया निवासी फेकुआ नायक उर्फ फेकुआ घांसी को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार नौ सितंबर को आरोपी नाबालिग को गुमला सदर अस्पताल से अपने साथ लेकर कोलकाता चला गया था। इसकी जानकारी मिलने के बाद नाबालिग के परिजनों ने सदर थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस लगातार आरोपी से फोन पर संपर्क कर उस पर दबाव बना रही थी।पुलिस की कार्रवाई के दबाव में आरोपी शनिवार को नाबालिग को गुमला लाकर छोड़कर फरार हो गया।

इसके बाद पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर उसका मेडिकल परीक्षण कराया और परिजनों को सौंप दिया। वहीं, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर आरोपी फेकुआ नायक को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनाबालिग को भगाकर कोलकाता ले जाने का आरोपी गिरफ्तार