किशोरी को भगाने वाला बाल अपचारी पकड़ा
हिन्दुस्तान, रामपुर
रामपुर में खजुरिया थाना पुलिस ने किशोरी को भगाने के आरोपी बाल अपचारी को गिरफ्तार कर किशोर न्याय बोर्ड के सुपुर्द किया है। एक किसान की पत्नी ने 26 सितंबर को अपनी 16 वर्षीय बेटी के अपहरण की शिकायत की थी। पुलिस ने पीड़िता को खोजकर बयान दर्ज किए और मामला पॉक्सो एक्ट के तहत बढ़ाया।

रामपुर। थाना खजुरिया पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर भगाने के मामले में नामजद बाल अपचारी को हिरासत में लेकर किशोर न्याय बोर्ड भेज दिया है। 26 सितंबर को एक किसान की पत्नी ने अपनी 16 वर्षीय बेटी के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने विवेचना के दौरान पीड़िता को तलाश कर बयान दर्ज किए और पॉक्सो एक्ट की धाराएं बढ़ाईं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार पांडेय के नेतृत्व में टीम ने बृहस्पतिवार को 17 वर्ष नौ माह के बाल अपचारी को अहरो तिराहे से पकड़ा।

