एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भड़के बंदी संजय

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

- कहा, घुसपैठियों के नाम हटाने का विरोध क्यों हैदराबाद, एजेंसी। केंद्रीय

एसआईआर को लेकर कांग्रेस के आरोपों पर भड़के बंदी संजय

- कहा, घुसपैठियों के नाम हटाने का विरोध क्यों हैदराबाद, एजेंसी। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंदी संजय कुमार ने एसआईआर अभियान का कांग्रेस द्वारा विरोध किए जाने पर मंगलवार को तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि अवैध घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची से हटाना जरूरी है और किसी भी भारतीय नागरिक का वोट हटाने का अधिकार किसी के पास नहीं है।बंदी संजय ने करीमनगर जिले के मनकोंडूर में रजिस्टर्ड मेडिकल प्रैक्टिशनरों (आरएमपी) के साथ आयोजित 'चाय पर चर्चा' कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यह स्पष्ट करना चाहिए कि वह मतदाता सूचियों से घुसपैठियों के नाम हटाने का विरोध क्यों कर रही है।

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अवैध घुसपैठियों की तुलना भारतीय मुसलमानों से कर समुदाय का अपमान कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश के मुसलमानों से माफी मांगनी चाहिए। तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी द्वारा लगाए गए उस आरोप को भी उन्होंने खारिज कर दिया, जिसमें कहा गया था कि केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी हैदराबाद मेट्रो रेल परियोजना के लिए आईआरएफसी से 13,600 करोड़ के पुनर्वित्त ऋण के वितरण में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि किशन रेड्डी विकास परियोजनाओं में अड़चन डाल रहे होते, तो तेलंगाना को केंद्र से इतनी बड़ी मात्रा में विकास परियोजनाएं और वित्तीय सहायता कैसे मिल रही है। उन्होंने के. कविता के उस बयान पर भी प्रतिक्रिया दी, जिसमें उन्होंने कहा था कि उनकी पार्टी में माओवादी विचारधारा वाले लोग मौजूद हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि ऐसी विचारधारा समाज के लिए खतरा है। उन्होंने कहा कि माओवादी भी अंततः यह समझ चुके हैं कि हथियारों के जरिये कोई लक्ष्य हासिल नहीं किया जा सकता और इसलिए वे मुख्यधारा में लौट रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।