मंत्री के नाराजगी के बाद हटाए गए दुद्धी सीएचसी अधीक्षक

हिन्दुस्तान, सोनभद्र
Follow us on Google News
share

मंत्री के नाराजगी के बाद हटाए गए दुद्धी सीएचसी अधीक्षक मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के दुद्धी सीएचसी के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था मिली थी। जिसको लेकर उ

मंत्री के नाराजगी के बाद हटाए गए दुद्धी सीएचसी अधीक्षक

सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में 22 जुलाई को दौरे पर आए जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा के दुद्धी सीएचसी के निरीक्षण के दौरान अव्यवस्था मिली थी। जिसको लेकर उन्होंने नाराजगी जताई थी। जिसको देखते हुए सीएमओ डॉ.रमेश कुमार मिश्रा ने मंगलवार को दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ.शाह आलम को मंगलवार को तत्काल प्रभाव से उनके पद से हटा दिया। उनके स्थान पर डा.वरूणा निधि को नया चिकित्सा अधीक्षक नियुक्त किया गया है। जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने 22 जुलाई को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी का औचक निरीक्षण किया था। वार्ड में साफ-सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं पाई गई थी।

साथ ही कई बेड पर बेडशीट न होने पर उन्होंने अधीक्षक को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं तत्काल दुरुस्त कराने के निर्देश दिए थे। उअस्पताल की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण करते हुए कमियों पर नाराजगी जताई थी और तत्काल सुधार के निर्देश दिए थे। इसके बाद भी अस्पताल में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके अलावा भी पूर्व में अस्पताल के कई मामले सामने आए थे। जिसके बाद सीएमओ की तरफ से डॉ.शाह आलम को सीएचसी अधीक्षक पद से हटा दिया गया। सीएमओ डॉ.रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि प्रभारी मंत्री के निरीक्षण में कमियां मिलने के बाद भी उसमें सुधार नहीं किया गया था, जिसके बाद उनको पट से हटा दिया गया है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमंत्री के नाराजगी के बाद हटाए गए दुद्धी सीएचसी अधीक्षक