मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधूरी पड़ी पेयजल योजनाओं को गंभीरता से लिया

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बोकारो जिले की पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद की अध्यक्षता में हुई। मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूरी की जाएं। ग्रामीण पेयजल समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। अधूरी योजनाओं के लिए सख्त कानूनी कार्रवाई करने का भी आदेश दिया गया।

मंत्री ने समीक्षा बैठक में अधूरी पड़ी पेयजल योजनाओं को गंभीरता से लिया

राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता तथा उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के कैबिनेट मंत्री योगेंद्र प्रसाद जी की अध्यक्षता में बोकारो जिले की पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मंत्री ने पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, तेनुघाट एवं चास के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेयजल योजनाओं, जलापूर्ति व्यवस्था, योजनाओं की प्रगति, लंबित कार्यों तथा आमजनों को सुचारू पेयजल उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी पेयजल योजनाओं को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल से जुड़ी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने विशेष रूप से समय अवधि समाप्त होने के बावजूद अधूरी पड़ी पेयजल योजनाओं को गंभीरता से लेते हुए संबंधित संवेदकों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश अधिकारियों को दिया। मंत्री ने कहा कि जन-जन तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल पहुंचाना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शुमार है। योजनाओं के क्रियान्वयन में लापरवाही या अनावश्यक विलंब को किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। बैठक में विभाग के संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमंत्री ने समीक्षा बैठक में अधूरी पड़ी पेयजल योजनाओं को गंभीरता से लिया