बहनों ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी को बांधी राखी
हिन्दुस्तान, गोरखपुर
गोरखपुर में केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपनी बहनों से रक्षाबंधन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई दी और इसे भाई-बहन के प्रेम का पर्व बताया। उन्होंने सभी की खुशियों और भाईचारे की कामना की।

गोरखपुर। गोरखपुर स्थित आवास पर शुक्रवार को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की बहनों ने उन्हें स्नेहपूर्वक राखी बांधी। इस अवसर पर पंकज चौधरी ने प्रदेश वासियों को रक्षा बंधन के त्योहार की बधाई देते हुए कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट प्रेम, विश्वास और स्नेह का पावन पर्व है। उन्होंने कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए तथा समाज में आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे की भावना को और मजबूत करे।उन्होंने देश और प्रदेश की सभी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।


