वंचित पात्रों को योजनाओं का दिलाया जाए लाभ
मैनपुरी। सेवा ही संकल्प अभियानों को लेकर मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की।

सेवा ही संकल्प अभियानों को लेकर मंगलवार को जिले के प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। ट्राजिस्ट हाल में प्रभारी मंत्री ने जिलाध्यक्ष ममता राजपूत से होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी हासिल की। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान पार्टी का बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। इसमें सभी लोग जुटें। 17 सितंबर से ये यात्रा शुरू होगी। प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सभी जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी जनता के बीच जाएंगे और सरकार की योजनाओं से लाभ लेने वाले लाभार्थियों से संवाद करेंगे। उन्होंने पदाधिकारियों से कहा कि सरकार की योजनाओं से लाभ लेने वाले पात्र लोग जो वंचित रह गए हैं, ऐसे लोगों की सूची बनाकर उन्हें भी सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाएं।
जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि सभी अभियानों को लेकर संयोजक और सह संयोजक बनाए जा चुके हैं। सभी पदाधिकारियों को विधानसभा वार जिम्मेदारी भी दे दी गई है। प्रभारी मंत्री ने कार्यक्रम संयोजक से भी बात की।


