बनारस घराने की लघुचित्र कला का लखनऊ में प्रदर्शन, 'मिनिएचर्स-बनारस घराना' का शुभारंभ

हिन्दुस्तान, लखनऊ
Follow us on Google News
share

बनारस घराने की लघुचित्र परंपरा पर केंद्रित कला प्रदर्शनी 'मिनिएचर्स-बनारस घराना' का उद्घाटन मंगलवार को लखनऊ के कोकोरो आर्ट गैलरी में हुआ। प्रदर्शनी में चार प्रसिद्ध उस्तादों की कलाकृतियों के साथ वंश श्री यादव और अंकित प्रसाद की भी कृतियां शामिल हैं। यह प्रदर्शनी 7 से 28 अक्टूबर तक दर्शकों के लिए खुली रहेगी।

बनारस घराने की लघुचित्र कला का लखनऊ में प्रदर्शन, 'मिनिएचर्स-बनारस घराना' का शुभारंभ

बनारस घराने की समृद्ध लघुचित्र परंपरा पर केंद्रित कला प्रदर्शनी 'मिनिएचर्स-बनारस घराना' का शुभारंभ मंगलवार को राजधानी के कोकोरो आर्ट गैलरी में हुआ। उत्तर प्रदेश शासन के पर्यटन, संस्कृति एवं परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव अमृत अभिजात (आईएएस) ने फीता काटकर प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। इसकी क्यूरेटर वंदना सहगल हैं। 'पीढ़ियों की चित्रकृतियों का संग्रह' की थीम पर सजी इस प्रदर्शनी में बनारस की पांच पीढ़ियों की कलात्मक विरासत एक मंच पर देखने को मिल रही है। यहां उस्ताद मुलचंद प्रसाद, उस्ताद राम प्रसाद, उस्ताद शारदा प्रसाद, उस्ताद मुकुंद प्रसाद और उस्ताद गोपाल प्रसाद के साथ वंश श्री यादव तथा अंकित प्रसाद की कृतियां प्रदर्शित हैं।

प्रदर्शनी 7 से 28 अक्टूबर तक रविवार को छोड़कर प्रतिदिन दर्शकों के लिए खुली रहेगी। कला प्रेमी कोकोरो आर्ट गैलरी, 13-बी, मदन मोहन मालवीय मार्ग, जॉपलिंग रोड, लखनऊ में इन कृतियों का अवलोकन कर सकते हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsबनारस घराने की लघुचित्र कला का लखनऊ में प्रदर्शन, 'मिनिएचर्स-बनारस घराना' का शुभारंभ