शिक्षकों को बताया गया मोटा अनाज खाने के फायदे
सहसों। श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम यूपीएस थानापुर परिसर

श्री अन्न (मिलेट्स) पुनरोद्धार कार्यक्रम के अंतर्गत ब्लाक स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम यूपीएस थानापुर परिसर में स्थित बीआरसी सहसों में गुरुवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को श्री अन्न की वैज्ञानिक खेती, पोषण महत्व एवं उन्नत कृषि तकनीकों के संबंध में जानकारी प्रदान करना। जिससे विद्यार्थियों एवं कृषक परिवारों तक श्री अन्न के महत्व की जानकारी पहुंचाने के लिए उनकी क्षमताओं का विकास किया जा सके।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बाजरा, ज्वार, रागी, कोदो, कुटकी, सावा , रामदाना आदि मिलेट्स की खेती, उन्नत बीज, बीज उपचार, पोषक तत्व प्रबंधन, कीट एवं रोग प्रबंधन, जल संरक्षण तथा फसल प्रबंधन की आधुनिक तकनीकों की जानकारी दी गई। साथ ही श्री अन्न के पोषण महत्व, प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन एवं विपणन के संबंध में भी शिक्षकों को जागरूक किया गया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि श्री अन्न की फसलें कम पानी में भी उत्पादन की क्षमता रखती हैं। शिक्षकों से अपेक्षा की गई कि वे प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी को विद्यार्थियों एवं समुदाय तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
भागीदारी और उपस्थित लोग
कार्यक्रम में खंड शिक्षा अधिकारी सहसों वरुण कुमार मिश्रा, सहायक विकास अधिकारी (कृषि) दिलीप मौर्य, बेचन सिंह, रवि प्रकाश शुक्ला, एआरपी शिव औतार साहू, आशीष सिंह, अंकित ओझा, आनंद मिश्रा, मानसी दुबे, अंकित सिंह, आदर्श मौर्य, संजना मौर्या, पूजा मौर्या, सपना मौर्य समेत सहसों ब्लॉक के परिषदीय विद्यालयों के सभी प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।

