17 केंद्रों पर शुरू हुई मंडुवा खरीद, किसानों को मिलेगा 5205 रुपये क्विंटल
हिन्दुस्तान, देहरादून
पौड़ी जिले में मिलेट्स मिशन के तहत मंडुवा समेत पहाड़ी उपज की खरीद शुरू हो गई है। 17 क्रय केंद्रों के माध्यम से किसानों से खरीद की जाएगी, जिनकी संख्या और बढ़ाई जा सकती है। इस वर्ष मंडुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,205 रुपये प्रति क्विंटल है। डीएम ने किसानों के लिए पारदर्शी खरीद के निर्देश दिए हैं।

पौड़ी। जिले में मिलेट्स मिशन के तहत गुरुवार से मंडुवा समेत पहाड़ी उपज की खरीद शुरू हो गई। किसानों से खरीद के लिए बहुद्देशीय प्राथमिक कृषि ऋण सहकारी समितियों के माध्यम से 17 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। उपज की उपलब्धता और जरूरत के अनुसार केंद्रों की संख्या बढ़ाई जा सकती है। इस वर्ष मंडुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य 5,205 रुपये प्रति क्विंटल तय किया गया है, जो पिछले साल से 319 रुपये अधिक है। वर्ष 2025-26 में जिले के 17 केंद्रों पर 831 किसानों से 10,941 क्विंटल मंडुवा खरीदा गया था। डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने क्रय केंद्रों पर किसानों की सुविधा और पारदर्शी खरीद के निर्देश दिए हैं।
सहकारिता निबंधक सुमन कुमार ने किसानों से निर्धारित केंद्रों पर उपज उपलब्ध कराने की अपील की है।


