महाराष्ट्र के पालघर में 3.5 तीव्रता का भूकंप
महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार को भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.5 थी। यह पिछले एक सप्ताह में तीसरी भूकंपीय गतिविधि है। प्रशासन ने किसी हताहत या संपत्ति के नुकसान की सूचना नहीं दी है और स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने का निर्देश दिया गया है।

पालघर, एजेंसी। महाराष्ट्र के पालघर जिले में शुक्रवार अपराह्न भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता 3.5 मापी गई। पिछले एक सप्ताह के दौरान क्षेत्र में दर्ज की गई यह तीसरी भूकंपीय गतिविधि है। पालघर जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि अपराह्न करीब 4.45 बजे आए भूकंप के इस झटके से किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन स्थिति पर नजर रखे है और स्थानीय अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ें

