एक महीना पूर्व ही रोजगार की तलाश में छत्तीसगढ़ गए मजदूर की मौत

हिन्दुस्तान, गिरडीह
share

बगोदर के खटैया गांव के निवासी वीरेंद्र महतो ने आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए छत्तीसगढ़ पलायन किया था। एक माह बाद उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार के लोग दुखी हैं और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने प्रशासन से मुआवजा और शव जल्द भिजवाने की मांग की है।

एक महीना पूर्व ही रोजगार की तलाश में छत्तीसगढ़ गए मजदूर की मौत

बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर के कुसमरजा पंचायत के खटैया गांव निवासी वीरेंद्र महतो को पलायन किए महज एक माह हुआ था। परिवार की माली हालत सुधारने और पत्नी-बेटे के बेहतर भविष्य का सपना लेकर वह करीब एक माह पूर्व छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुआ था। किसी ने नहीं सोचा था कि एक माह बाद उसकी अर्थी ही गांव लौटेगी। परिजनों के अनुसार, विरेंद्र गांव में ही रहकर कुछ करना चाहता था, लेकिन काम नहीं मिलने पर रामचंद्रा कंपनी में मजदूरी के लिए छत्तीसगढ़ चला गया। वहां अभी वह काम को ठीक से समझ भी नहीं पाया था कि संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत की खबर आई और फिर मौत की सूचना ने परिवार को तोड़ दिया।

महज एक माह के पलायन में हुई इस मौत ने प्रवासी मजदूरों के दर्द को फिर उजागर कर दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर गांव-क्षेत्र में ही रोजगार मिलता तो विरेंद्र को इतनी दूर नहीं जाना पड़ता। बुधवार को दूसरे दिन भी परिजन शव के गांव पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। सामाजिक कार्यकर्ता सिकंदर अली और पंस सदस्य बसारत अंसारी ने प्रशासन से शव जल्द भिजवाने और परिवार को मुआवजा देने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएक महीना पूर्व ही रोजगार की तलाश में छत्तीसगढ़ गए मजदूर की मौत