गांडेय के प्रवासी मजदूर की केरल में मौत
हिन्दुस्तान, गिरडीह
गांडेय थाना क्षेत्र के बरमसिया-1 पंचायत के निवासी 48 वर्षीय देवनारायण ठाकुर की केरल में हार्ट अटैक से मौत हो गई। कंपनी में काम करते समय उनकी तबीयत अचानक खराब हुई। शव को घर भेजा गया, जहाँ परिजनों में कोहराम मच गया है। ठाकुर के पीछे पांच पुत्री और एक पुत्र छोड़ गए हैं।

गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय थाना क्षेत्र के बरमसिया-1 पंचायत के बरमसिया निवासी 48 वर्षीय देवनारायण ठाकुर उर्फ दारो नामक प्रवासी मजदूर की मौत शनिवार को केरल में हो गई। मृतक के सहयोगी सहित कंपनी के कर्मियों से सूचना मिलने पर बरमसिया गांव में रह रहे परिजनों के बीच कोहराम मच गया। केरल मे पोस्टमार्टम और कागजी प्रकिया पूर्ण होने के बाद शव को घर भेजा गया है।जानकारी के अनुसार, शव सोमवार की रात बरमसिया गांव पहुंचा। जानकारी के अनुसार देवनारायण ठाकुर पिछले सोमवार को अपने कुछ साथियो के साथ काम करने केरल गया हुआ था। शुक्रवार को उसने कंपनी में काम भी किया।
शनिवार को अचानक उसकी तबीयत खराब हुई और हृदय गति रुकने से उसकी मौत हो गई। मृतक देवनारायण ठाकुर अपने पीछे 5 पुत्री ( दो की शादी हो चुकी है ) और एक पुत्र, पत्नी सहित भरा - पूरा परिवार छोड़ गए हैं।


