मानदेय नहीं बढ़ा तो अगस्त के बाद होगा आरपार का आंदोलन : प्रदेश अध्यक्ष
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ की जिला स्तरीय बैठक जिला
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। अखिल भारतीय मध्याह्न भोजन रसोइया महासंघ की जिला स्तरीय बैठक जिला मुख्यालय परिसर में हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने व संचालन जिलाध्यक्ष बिन्दू देवी ने किया। बैठक में रसोइयों के मानदेय वृद्धि, कार्य की परिस्थितियों व लंबित मांगों पर चर्चा करते हुए सरकार से शीघ्र निर्णय लेने की मांग की। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि अगस्त के बाद आरपार का आंदोलन होगा।प्रदेश अध्यक्ष राजवंशी शर्मा ने कहा कि बीते 25 मई को लखनऊ के यूको गार्डन पार्क में हुए विशाल धरना-प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने रसोइयों का मानदेय जल्द बढ़ाने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि अगस्त तक मानदेय नहीं बढ़ाया गया तो प्रदेशभर की रसोइयां आरपार का आंदोलन करने को बाध्य होंगी। जिलाध्यक्ष बिन्दू देवी ने कहा कि रसोइयां विद्यालयों में साफ-सफाई के साथ बच्चों को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराती हैं। इसके बावजूद उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है। जिला महासचिव सरस्वती देवी ने चुनावी ड्यूटी में भोजन बनाने के बावजूद पारिश्रमिक नहीं मिलने पर नाराजगी जताई। विजयलाल ने कहा कि मांगें पूरी नहीं होने पर सचिवालय का घेराव किया जाएगा। इस दौरान दीनानाथ दूबे, जवाहिर कन्नौजिया, रीता, अशोक, केदार, गीता, अर्चना, फूलकुमारी, शांति, रेशमा, सुखिया, द्रौपदी, पुनीता, शारदा, कुसुम, आरती, शोभा, मीरा, शीला सहित बड़ी संख्या में रसोइयां मौजूद रहीं।


