माइक्रोसॉफ्ट में 4,800 कर्मचारियों की छंटनी
माइक्रोसॉफ्ट ने 4,800 कर्मचारियों की छंटनी करने का निर्णय लिया है। यह निर्णय एआई में निवेश और कार्यक्षमता बढ़ाने की रणनीति के अंतर्गत है। एक्सबॉक्स से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रभावित होंगे, जिसमें 1,600 कर्मचारियों की छंटनी सोमवार को होगी। अगले साल तक एक्सबॉक्स में 3,200 कर्मचारियों को निकालने की योजना है।

नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिकी टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने करीब 4,800 कर्मचारियों की छंटनी करने का फैसला किया है। यह कंपनी के कुल कर्मचारियों का लगभग 2.1 फीसदी है। एआई पर तेजी से बढ़ते निवेश और कारोबार में दक्षता बढ़ाने की रणनीति के तहत कंपनी ने यह कदम उठाया है। इस कटौती के दौरान कंपनी के वीडियो गेम कारोबार एक्सबॉक्स से बड़ी संख्या में कर्मचारी प्रभावित होंगे। माइक्रोसॉफ्ट ने सोमवार को कहा कि एक्सबॉक्स इकाई में लगभग 1,600 कर्मचारियों की छंटनी की गई है और चालू वित्त वर्ष में अन्य 1,600 पद भी समाप्त किए जाएंगे। कारोबार पुनर्गठन के अंतर्गत कुल 4,800 कर्मचारियों को हटाया जा रहा है। टेक सेक्टर में एआई पर भारी खर्च के बीच छंटनी का यह नया दौर लगातार जारी है। इस साल अमेजन और मेटा भी हजारों कर्मचारियों की छंटनी कर चुकी हैं। अनुमान है कि बड़ी टेक कंपनियां 2026 में एआई ढांचा पर 700 अरब डॉलर से ज्यादा खर्च करेंगे। इस साल की शुरुआत में ही माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका में अपने लगभग 9,000 कर्मचारियों को स्वैच्छिक रूप से नौकरी छोड़ने के पैकेज की पेशकश की थी, जो उसके अमेरिकी कर्मचारियों का लगभग 7% है।
एक्सबॉक्स में कर्मचारियों पर खतरा
गेमिंग कंपनी एक्सबॉक्स में 3200 कर्मचारियों पर खतरा
वहीं, माइक्रोसॉफ्ट के स्वामित्व वाली गेमिंग कंपनी एक्सबॉक्स अगले साल तक अपने 3,200 कर्मचारियों को निकालने की तैयारी में हैं। यह संख्या कंपनी के कुल कर्मचारियों का 20 फीसदी है। इस कदम को भी एआई-आधारित व्यापक छंटनी का हिस्सा माना जा रहा है। कंपनी की मुख्य कार्यकारी अधिकारी आशा शर्मा ने कर्मचारियों को भेजे गए ईमेल में बताया कि सोमवार को 1,600 कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी, जबकि शेष कर्मचारियों को वित्त वर्ष 2027 के दौरान निकाला जाएगा। एक्सबॉक्स अपने चार गेमिंग स्टूडियो को बेच देगा और एक अन्य स्टूडियो से भी अलग होने की तैयारी कर रहा है। उन्होंने कहा, आज हमारा कारोबार स्वस्थ नहीं है। हम ऐसे मार्जिन पर काम कर रहे हैं, जो तुलनात्मक प्लेटफॉर्म और प्रकाशन व्यवसायों की तुलना में 3-10 गुना कम हैं। मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि सोमवार को 1,600 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला जाएगा, जबकि बाकी कर्मचारियों की छंटनी वित्त वर्ष 2027 के दौरान चरणबद्ध तरीके से की जाएगी।
सामान्य प्रश्न
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


