माइक्रोसॉफ्ट ने एक दिन में लगाई 39 लाख करोड़ की छलांग

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

दुनिया की प्रमुख टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने एक ही कारोबारी सत्र में अपने बाजार पूंजीकरण में 39 लाख करोड़ रुपये का इजाफा किया। इस वृद्धि का कारण कंपनी के बेहतर तिमाही नतीजे और क्लाउड कारोबार अजूरे की अद्भुत वृद्धि है। शेयर में 15.5% की बढ़त के साथ, यह एनवीडिया के पिछले रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देता है।

माइक्रोसॉफ्ट ने एक दिन में लगाई 39 लाख करोड़ की छलांग

नई दिल्ली, एजेंसी। दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने शेयर बाजार में नया इतिहास रच दिया है। कंपनी की बाजार पूंजी में एक ही कारोबारी सत्र में करीब 39 लाख करोड़ रुपये (लगभग 450 अरब डॉलर) का इजाफा हुआ, जो किसी भी सूचीबद्ध कंपनी के लिए अब तक की सबसे बड़ी एकदिवसीय बढ़ोतरी है। यह उछाल कंपनी के उम्मीद से बेहतर तिमाही नतीजों और क्लाउड कारोबार अजूरे की मजबूत वृद्धि के बाद आया। गुरुवार को अमेरिकी बाजार में माइक्रोसॉफ्ट का शेयर करीब 15.5% चढ़ गया, जो वर्ष 2008 के बाद इसकी सबसे बड़ी एकदिवसीय तेजी है। इस तेजी के साथ कंपनी का बाजार पूंजीकरण लगभग 3.35 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया।

इस रिकॉर्ड बढ़त ने पिछले साल एनवीडिया द्वारा बनाए गए लगभग 441 अरब डॉलर के एकदिवसीय बाजार पूंजीकरण में बढ़ोतरी के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।विश्लेषकों के अनुसार, निवेशकों का भरोसा इस बात से मजबूत हुआ कि माइक्रोसॉफ्ट का एआई और क्लाउड कारोबार तेज़ी से बढ़ रहा है। कंपनी ने बताया कि अजूरे की वृद्धि अनुमान से कहीं बेहतर रही और उसने एआई इंफ्रास्ट्रक्चर पर निवेश जारी रखने के संकेत भी दिए। इससे यह संदेश गया कि कंपनी का भारी एआई निवेश अब कमाई में बदलने लगा है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।