टेक की खबरें::माइक्रोसॉफ्ट ने बनाएगा एंटरप्राइज एआई
माइक्रोसॉफ्ट ने एक नया डिवीजन 'माइक्रोसॉफ्ट फ्रंटियर कंपनी' शुरू किया है। इसका लक्ष्य कंपनियों को कस्टम एआई टूल बनाने में मदद करना है। यह टीम 6000 कर्मचारियों के साथ मिलकर बड़ी कंपनियों के लिए एआई टेक्नोलॉजी का उपयोग करेगी। साथ ही, व्हाट्सएप ने नया फीचर और एप्पल ने 16 नए डिवाइस लॉन्च करने की तैयारी की है।

माइक्रोसॉफ्ट ने हाल ही में 'माइक्रोसॉफ्ट फ्रंटियर कंपनी' नाम का एक नया डिवीजन शुरू किया है। इसका मकसद बड़ी कंपनियों को उनके अपने एआई टूल बनाने में मदद करना है। 2.5 अरब डॉलर के निवेश और इंजीनियरिंग एक्सपर्ट्स समेत 6000 से अधिक कर्मचारियों वाली यह टीम, दुनिया भर में बिजनेस के कामकाज को बेहतर बनाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट की मौजूदा एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करेगी।
बड़ी कंपनियों के साथ सहयोग
फ्रंटियर कंपनी यूनिलीवर, एक्सेंचर, लैंड ओ'लेक्स और लंदन स्टॉक एक्सचेंज ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियों के साथ मिलकर काम कर रही है।
कस्टम एआई सॉल्यूशन
इनके इंजीनियर असल में इन कंपनियों के अंदर जाकर कस्टम एआई सॉल्यूशन तैयार कर रहे हैं।
व्हाट्सएप का नया फीचर ग्रीन डॉट्स
व्हाट्सएप ने एक नया फीचर रोल आउट करना शुरू किया है जो चैट इंफो स्क्रीन में कॉन्टैक्ट के नामों के बगल में एक हरा डॉट दिखाता है।
यह डॉट बताता है कि कोई व्यक्ति प्लेटफॉर्म पर कब एक्टिव है, जिससे यूजर्स को अपने कॉन्टैक्ट्स की उपलब्धता के बारे में रियल-टाइम अपडेट मिलते हैं।
यह फीचर अभी आईओएस और एंड्रॉयड डिवाइस पर व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन इस्तेमाल करने वाले बीटा टेस्टर्स के लिए रोल आउट किया जा रहा है।
एप्पल 16 नए डिवाइस लॉन्च की तैयारी में
एप्पल कई सालों में अपने सबसे व्यस्त प्रोडक्ट लॉन्च के लिए तैयारी कर रहा है। 2026 के आखिर तक 16 नए डिवाइस लॉन्च होने की उम्मीद है।
कंपनी के रोडमैप में कई तरह के प्रोडक्ट शामिल हैं, जैसे नए आईफोन, एप्पल वॉच, मैक,आईपैड और स्मार्ट होम डिवाइस इत्यादि।
एआई असिस्टेंट के डेवलपमेंट की वजह से पहले रुके हुए कई प्रोडक्ट अब लॉन्च के लिए तैयार हैं।
मेटा ने पॉकेट नया एआई ऐप लॉन्च किया
मेटा ने पॉकेट नाम का एक नया एआई ऐप लॉन्च किया है। यह ऐप यूजर्स को आसान टेक्स्ट प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करके इंटरैक्टिव गेम और मिनी-ऐप बनाने की सुविधा देता है। यह ऐप मेटा द्वारा एआई गेमिंग प्लेटफॉर्म गिजमो को खरीदने के बाद बनाया गया है और इसमें यूजर्स द्वारा बनाए गए अनुभवों को खोजने और शेयर करने के लिए एक सोशल फीड भी है। यह इमेज, वीडियो और कंटेंट बनाने के लिए मेटा के एआई टूल्स की बढ़ती लिस्ट में शामिल हो गया है।


