52 मास्टर ट्रेनरों ने पूरा किया एक्सप्लोरर जर्नी
हिन्दुस्तान, सासाराम
सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। ने एआई और कोपायलट के इस्तेमाल की जानकारी ली। उन्होंने स्वयं प्रॉम्प्ट के माध्यम से ऑब्जेक्टिव प्रश्न तैयार करने

सासाराम, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिक्षकों को एआई और डिजिटल तकनीक से दक्ष बनाने के लिए चलाए जा रहे माइक्रोसॉफ्ट एलिवेट फॉर एजुकेटर्स कार्यक्रम के तहत बुधवार को दिनारा के श्री शंकर इंटर स्तरीय उच्च विद्यालय (मॉडल स्कूल) में मास्टर ट्रेनरों का प्रशिक्षण हुआ। प्रशिक्षण के लिए 57 मास्टर ट्रेनर निर्धारित थे। इनमें 52 ने भाग लेकर एक्सप्लोरर जर्नी पूरा किया। प्रशिक्षण के दौरान डीडीसी आकांक्षा आनंद व डीपीओ(एसएसए) रजीनीश कुमार उपाध्याय भी मौजूद रहे।


