ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश अयोध्या फैसले से पहले गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, सभी राज्यों को चौकस रहने को कहा

अयोध्या फैसले से पहले गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, सभी राज्यों को चौकस रहने को कहा

अयोध्या मामले पर फैसला आने से पहले गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक एडवाइजरी जारी की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर उच्चतम न्यायालय का...

 अयोध्या फैसले से पहले गृह मंत्रालय ने जारी की एडवाइजरी, सभी राज्यों को चौकस रहने को कहा
लाइव हिन्दुस्तान टीम,नई दिल्लीThu, 07 Nov 2019 04:15 PM
ऐप पर पढ़ें

अयोध्या मामले पर फैसला आने से पहले गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक एडवाइजरी जारी की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने रामजन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद पर उच्चतम न्यायालय का फैसला आने के मद्देनजर सभी राज्यों से चौकस रहने को कहा है। यह जानकारी गृह मंत्रालय के सूत्रों ने दी है।

राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद भूमि विवाद मामले में उच्चतम न्यायालय के फैसले से पहले केंद्र सरकार ने सभी राज्यों से अलर्ट रहने और संवेदनशील क्षेत्रों में सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा है। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

गृह मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश और खासतौर पर अयोध्या में सुरक्षा तैनाती के लिए अर्द्धसैनिक बलों के 4,000 जवानों को भेजा है। गृह मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को एक आम परामर्श जारी किया गया है जिसमें उन्हें सभी संवेदनशील इलाकों में पर्याप्त संख्या में सुरक्षा बलों को तैनात करने को कहा गया है। साथ ही यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि देश में कहीं भी, किसी भी स्थान पर कोई अप्रिय घटना नहीं हो।

उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए मंत्रालय ने अर्द्धसैनिक बलों की 40 कपंनियां राज्य में भेजी है। अर्द्धसैनिक बलों की एक कंपनी में करीब 100 जवान होते हैं। अयोध्या मामले में उच्चतम न्यायालय का फैसला 17 नवंबर से पहले आने की संभावना है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें