एमजीयूजी के विद्यार्थियों ने सीएचसी का किया शैक्षणिक भ्रमण

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय के स्वास्थ्यवृत्त एवं योग विभाग के विद्यार्थियों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र जंगल कौड़िया का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने पैथोलॉजी प्रयोगशाला और ईसीजी कक्ष का अवलोकन किया। उन्हें टेस्ट किट्स, नमूना संग्रह, और टीबी के लक्षण एवं उपचार के बारे में जानकारी मिली।

एमजीयूजी के विद्यार्थियों ने सीएचसी का किया शैक्षणिक भ्रमण

गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के स्वास्थ्यवृत्त एवं योग विभाग के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय सेवा योजना (रासेयो) की भारद्वाज इकाई के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र (सीएचसी) जंगल कौड़िया का शैक्षणिक भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने पैथोलॉजी प्रयोगशाला, ईसीजी कक्ष एवं अन्य जांच सुविधाओं का अवलोकन किया तथा स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन को निकट से समझा। विद्यार्थियों को एचआईवी, डेंगू एवं सिफिलिस जैसी बीमारियों की जांच में प्रयुक्त टेस्ट किट्स की जानकारी दी गई। साथ ही नमूना संग्रह (सैंपल कलेक्शन), सेंट्रीफ्यूज मशीन की कार्यप्रणाली तथा विभिन्न प्रयोगशाला जांच प्रक्रियाओं का व्यावहारिक प्रदर्शन कराया गया। इस मौके पर विशेषज्ञों ने क्षय रोग (टीबी) के लक्षण, उपचार तथा राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।