एमजीएम में एंटी रैगिंग रकमेटी कल करेगी बैठक
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में एमजीएम मेडिकल कॉलेज की एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक सोमवार को होगी। यह कमेटी 2026 बैच के छात्रों के साथ हुई रैगिंग के मामले की जांच करेगी। प्राथमिक स्तर पर जांच के तहत दोषी छात्रों की पहचान और घटनाओं को विस्तार से देखा जाएगा।

जमशेदपुर। एमजीएम मेडिकल कॉलेज के एंटी रैगिंग कमेटी की बैठक सोमवार को होगी। कमेटी बुधवार रात एमबीबीएस के 2026 बैच के छात्रों के साथ हुई रैगिंग के मामले की जांच करेगी। जानकारी होगी शनिवार शाम एसडीम और डीएसपी के नेतृत्व में यह कमेटी मामले की जांच कर रही थी। जांच अभी प्राथमिक स्तर पर हुई है और इसे विस्तृत रूप से जांच किया जाना है। जिसमें दोषी छात्रों की पहचान के साथ क्या-क्या घटनाएं हुई की भी जांच करनी है।


