पांच खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मार्शल आर्ट में पदक जीते

हिन्दुस्तान, गाज़ियाबाद
Follow us on Google News
share

गाजियाबाद, वंदना। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में हुई राष्ट्रीय प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के पांच खिलाड़ियों ने तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीते। प्रतियोगिता में लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच सुमित शाक्य ने खिलाड़ियों की सराहना की और उन्हें शुभकामनाएं दी।

पांच खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय मार्शल आर्ट में पदक जीते

गाजियाबाद, वंदना। नई दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में 11 और 12 जुलाई को एमजीएफआई (मार्शल आर्ट गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया) की ओर से राष्ट्रीय प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इयमें पांच खिलाड़ियों ने पदक जीतकर नाम रोशन किया। इसमें तीन स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक शामिल रहा। इन खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया। कोच सुमित शाक्य ने बताया कि प्रतियोगिता में लगभग 400 खिलाड़ियों ने भाग लिया था। दर्श ने 11-12 आयुवर्ग में स्वर्ण, सुमित यादव ने 14-15 आयुवर्ग में स्वर्ण, अमन सारस्वत ने 10-11 आयुवर्ग में स्वर्ण, दीप कौशिक ने 12-13 आयुवर्ग में रजत और रचित शर्मा ने 14-15 आयुवर्ग में कांस्य पदक हासिल किया।

उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।