ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देश#MeToo: एमजे अकबर बोले, प्रिया रमानी से नहीं मिला था

#MeToo: एमजे अकबर बोले, प्रिया रमानी से नहीं मिला था

यौन शोषण के आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर द्वारा पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दाखिल मानहानि शिकायत पर सोमवार को राउज एवेंयू कोर्ट में सुनवाई हुई। वह अदालत में उपस्थित हुए, जहां...

#MeToo: एमजे अकबर बोले, प्रिया रमानी से नहीं मिला था
प्रमुख संवाददाता,नई दिल्लीTue, 21 May 2019 01:34 AM
ऐप पर पढ़ें

यौन शोषण के आरोपों में घिरे पूर्व केंद्रीय मंत्री एम जे अकबर द्वारा पत्रकार प्रिया रमानी के खिलाफ दाखिल मानहानि शिकायत पर सोमवार को राउज एवेंयू कोर्ट में सुनवाई हुई। वह अदालत में उपस्थित हुए, जहां बचाव पक्ष ने उनसे जिरह की। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने बचाव पक्ष के सवालों का जवाब देते हुए रमानी से दिसंबर 1994 में मुंबई के ओबेरॉय होटल में मुलाकात से इनकार किया। 

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट समन विशाल की अदालत में रमानी की वकील रिबेका जॉन के सवालों का जवाब देते हुए अकबर ने कहा कि उन्होंने नौकरी के लिए साक्षात्कार के लिए रमानी से 26 साल पहले ओबेरॉय होटल में मुलाकात नहीं की थी। उन्होंने यह भी कहा कि जब मुलाकात ही नहीं हुई तो यह कहना एकदम गलत है कि उन्होंने रमानी से उनके लेखन कौशल, उनके करंट अफेयर्स के ज्ञान आदि के बारे पूछा था।

जवाब ‘नहीं’ में आता रहा :

रमानी की वकील पूर्व केंद्रीय मंत्री से रमानी को लेकर सवाल जवाब कर रही थीं, वहीं अकबर हर सवाल का जवाब नहीं में दे रहे थे। अधिवक्ता ने पूछा कि उन्होंने रमानी को कमरे के मिनी बार में शराब की पेशकश की? तो अकबर ने इससे भी इनकार किया। उन्होंने इससे भी इंकार किया कि उन्होंने इसके बाद पुराने गाने गाए और रमानी से पूछा कि क्या उन्हें संगीत पसंद है। 

तीन घंटे चली सुनवाई : 

बचाव पक्ष ने लगातार तीन घंटे तक एम जे अकबर से सवाल किए। इस बीच अकबर की वकील गीता लूथरा व रमानी की वकील के बीच कई बार तीखी नोक-झोंक हुई। अदालत ने मामले की सुनवाई को छह जुलाई तक के लिए स्थगित कर दिया है। बता दें महिला पत्रकार ने पत्रकार से नेता बने अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 

EXIT POLL: राज बब्बर पीछे, प्रज्ञा आगे, जानें देश की बड़ी सीटों का हाल

ममता से मिले नायडू, विपक्ष की बैठक आज, VVPAT के मुद्दे पर जाएंगे EC

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें