मीटर रीडरों ने मंत्री से मिलकर सौंपा पत्रक

हिन्दुस्तान, चंदौली
Follow us on Google News
share

मीटर रीडरों ने मंत्री से मिलकर सौपा पत्रकमीटर रीडरों ने मंत्री से मिलकर सौपा पत्रकमीटर रीडरों ने मंत्री से मिलकर सौपा पत्रकमीटर रीडरों ने मंत्री से मि

मीटर रीडरों ने मंत्री से मिलकर सौंपा पत्रक

सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर मंगलवार सकलडीहा कस्बा के नागेपुर स्थित अपने आवास पर पहुंचे। वहां लोगों से मुलाकात की। इस दौरान मीटर रीडरों ने उनसे मिलकर आउटसोर्सिंग व्यवस्था में शामिल करने की मांग की। मीटर रीडरों का कहना है कि इससे उनका भविष्य और नौकरी सुरक्षित रहेगी। मीटर रीडरों ने बताया कि वर्तमान व्यवस्था में उनका रोजगार सुरक्षित नहीं है। उन्हें नौकरी जाने का डर सता रहा है। पूरे प्रदेश में करीब 60,000 मीटर रीडर हैं, जो घर-घर जाकर मीटर रीडिंग और बिलिंग का काम करते हैं। जिससे सरकार को राजस्व मिलता है। कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने उनकी मांगों को शासन तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

मीटर रीडरों ने बताया कि वे अपनी समस्याओं को लेकर आगामी 13 अक्तूबर को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी मिलेंगे। इस मौके पर सुजीत मौर्य, अजीत राय, देवनाथ मौर्य, प्रशांत प्रजापति, राजकुमार यादव, बृजेश मौर्य, रवि प्रजापति, अभिषेक प्रजापति, मनीष चौहान, गोलू सिंह और विनोद कुमार समेत कई मीटर रीडर मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमीटर रीडरों ने मंत्री से मिलकर सौंपा पत्रक