पीएम मोदी की फेसबुक वीडियो पोस्ट हटाने पर सरकार सख्त

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक वीडियो पोस्ट को हटाने पर केंद्र सरकार ने मेटा की टीम को तलब किया है। टीम से एल्गोरिदम में पक्षपात और सोशल मीडिया की जिम्मेदारियों पर सवाल पूछे जाएंगे। मेटा ने इसे तकनीकी गड़बड़ी बताया और माफी मांगी। सरकार सोशल मीडिया के समाज पर प्रभाव को लेकर गंभीर है।

पीएम मोदी की फेसबुक वीडियो पोस्ट हटाने पर सरकार सख्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की फेसबुक वीडियो पोस्ट को हटाए जोने को लेकर केंद्र सरकार ने मेटा की वैश्विक टीम को तलब किया। सूत्रों के अनुसार, टीम से एल्गोरिदम में पक्षपात (कंटेंट दिखाने में पक्षपात) और सोशल मीडिया की कानून-व्यवस्था बनाए रखने में भूमिका को लेकर सवाल पूछे जाएंगे। सूत्रों के मुताबिक, टीम से स्पष्ट रूप से पूछा जाएगा कि उनके प्लेटफॉर्म का एल्गोरिदम कैसे काम करता है, उसमें पक्षपात की आशंका कैसे दूर की जाती है और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखने में कंपनी की क्या जिम्मेदारी है। मेटा की यह टीम संसद की एक समिति के सामने भी पेश होगी。

सोशल मीडिया की जिम्मेदारियां

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ने वीडियो पोस्ट में देश के युवाओं को संबोधित करते हुए पेपर लीक के खिलाफ सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था और वह वीडियो फेसबुक से हटा दी गई थी। अमेरिका स्थित सोशल मीडिया कंपनी मेटा ने इस घटना को तकनीकी गड़बड़ी बताया और इसके लिए माफी भी मांगी थी। हालांकि, आईटी मंत्रालय ने इस सफाई को अपर्याप्त माना था

सरकार की पहल

सूत्रों ने बताया कि मेटा की वैश्विक टीम अगले सप्ताह के मध्य में भारत आ सकती है। सरकारी सूत्रों ने कहा कि समाज पर सोशल मीडिया के प्रभाव को लेकर पहले से कई अध्ययन मौजूद हैं। इन अध्ययनों में बताया गया कि सोशल मीडिया और डिजिटल मीडिया का अत्यधिक उपयोग बच्चों और वयस्कों के मानसिक स्वास्थ्य तथा सोचने-समझने की क्षमता पर नकारात्मक असर डाल सकता है। सूत्र ने कहा कि इन सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जो भी जरूरी कदम होंगे, सरकार उन्हें उठाएगी। सरकार इन मुद्दों को लेकर पूरी तरह गंभीर है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

मेटा की टीम कब भारत आएगी?
सूत्रों ने बताया कि मेटा की वैश्विक टीम अगले सप्ताह के मध्य में भारत आ सकती है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपीएम मोदी की फेसबुक वीडियो पोस्ट हटाने पर सरकार सख्त