पीएम के बारे में पोस्ट को लेकर मेटा इंडिया प्रमुख के खिलाफ एफआईआर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मेटा इंडिया के खिलाफ दो मामले दर्ज कराए हैं। शिकायत के अनुसार, सोशल मीडिया पर अपमानजनक टिप्पणियों और कंटेंट के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बारे में कथित आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की शिकायत पर मेटा इंडिया के प्रमुख अरुण श्रीनिवास और कुछ सोशल मीडिया यूसर्ज के खिलाफ दो मामले दर्ज किए। भाजपा की तेलंगाना इकाई की सोशल मीडिया कोर कमेटी के एक सदस्य की 29 जुलाई की शिकायत के बाद आईटी कानून और भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत हैदराबाद साइबर अपराध पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की। ये मामले उन लोगों के खिलाफ दर्ज किए गए, जिन्होंने पोस्ट किया और कैसे उन्होंने (सोशल मंचों) इसकी इजाजत दी।
पहल कैसे हुई
पहले मामले में इंस्टाग्राम और फेसबुक यूजर्स तथा मेटा इंडिया के प्रमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई। शिकायतकर्ता ने कुछ ऐसे इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच की मांग की, जिन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
विरोध प्रदर्शन
कॉकरोच जनता पार्टी के नेतृत्व में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पीएम मोदी को निशाना बनाकर मॉर्फ्ड (कंटेंट के साथ छेड़छाड़), एआई से बने पोस्ट, अपमानजनक, अभद्र कंटेंट बनाने, फैलाने और उसे बढ़ावा देने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।
शिकायत का विवरण
शिकायतकर्ता ने इंस्टाग्राम और फेसबुक रील्स और पोस्ट के 20 यूआरएल की सूची पुलिस को दी और जांच की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कंटेंट नफरत भड़का सकता है, गलत जानकारी फैला सकता है और राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा पैदा कर सकता है।


