यूजरनेम फीचर पर मेटा, टेलीग्राम ने नोटिस का जवाब दिया

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

मेटा और टेलीग्राम ने यूजरनेम फीचर पर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नोटिस का जवाब दिया। मंत्रालय जवाब की समीक्षा कर रहा है। पिछले सप्ताह मेटा ने व्हाट्सऐप पर यूजरनेम शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन मंत्रालय ने चिंता जताई और इस फीचर की ऑनलाइन लॉन्चिंग को रोक दिया।

यूजरनेम फीचर पर मेटा, टेलीग्राम ने नोटिस का जवाब दिया

मेटा और टेलीग्राम ने यूजरनेम फीचर को लेकर इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के नोटिस का जवाब सौंप दिया है। सरकार जवाब की समीक्षा की जा रही है। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। सूत्रों का कहना है कि व्हाट्सऐप यूजरनेम फीचर को लेकर मेटा की तरफ से जवाब आया है। उसके बाद टेलीग्राम की तरफ से मंत्रालय को जवाब भेजा गया। हालांकि, अभी सिग्नल के जवाब का इंतजार है। जवाब आने के बाद मंत्रालय आगे की कार्रवाई करेगा। कुछ दिन पहले मेटा ने व्हाट्सऐप पर यूजरनेम की शुरुआत करने की घोषणा की थी। इसमें यूजर्स को विकल्प दिया गया था कि वह नंबर की जगह अपना यूजरनेम चुन सकते हैं।

व्हाट्सऐप के इस फीचर को लेकर बीते सप्ताह मंत्रालय ने मेटा को नोटिस जारी किया। साथ ही, फीचर की ऑनलाइन लॉन्चिंग को भी रोक दिया था। मंत्रालय ने चिंता जताई थी कि इस फीचर की वजह से ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराध पहचान छिपाकर किए जा सकते हैं। मेटा के साथ मंत्रालय की तरफ से टेलीग्राम और सिग्नल को नोटिस जारी कर सात दिन में जवाब मांगा गया था।

इस खबर पर आपकी क्या राय है?

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें