चंद्रमा तक पहुंचेंगे बच्चों के संदेश
By Newswrap
हिन्दुस्तान, नई दिल्लीपिट्सबर्ग की एस्ट्रोबोटिक कंपनी का ग्रिफिन-1 मून लैंडर बच्चों के संदेश और यादों का टाइम कैप्सूल चांद पर भेजेगा। यह मिशन नासा के प्रोजेक्ट का हिस्सा है और इसमें 6 देशों के वैज्ञानिक उपकरण शामिल हैं। इस लैंडर के जरिए जापानी बच्चों के संदेश और कला-साहित्य की चीजें चांद पर पहुंचाई जाएंगी।

पिट्सबर्ग, एजेंसी। बच्चों के संदेश और यादों का एक टाइम कैप्सूल जल्द ही चांद पर भेजा जाएगा। अमेरिका की एस्ट्रोबोटिक कंपनी का ग्रिफिन-1 मून लैंडर इस साल के आखिर में उड़ान भरने के लिए तैयार है। यह मिशन नासा के एक बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा है, जिसका मकसद चांद पर इंसानों के रहने के लिए घर बनाना है। यह लैंडर अपने साथ 6 अलग-अलग देशों के वैज्ञानिक उपकरण और नासा का सामान लेकर जाएगा। इस मिशन के जरिए जापान के बच्चों के संदेश, कला-साहित्य से जुड़ी चीजें और दुनिया भर की यादों से भरा एक मूनबॉक्स टाइम कैप्सूल भी चांद पर पहुंचाया जाएगा।
साथ ही, यूरोपियन स्पेस एजेंसी का कैमरा भी इसमें लगाया गया है, जो लैंडर को चांद पर उतारने में मदद करेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


