एशियन गेम्स में देश का मान बढ़ाने वाली बिटिया पारुल चौधरी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

हिन्दुस्तान, मेरठ
share

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर एशियन गेम्स की पदक विजेता पारुल चौधरी का भव्य स्वागत किया गया। खेल प्रेमियों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाई दी। पारुल ने 2026 एशियन गेम्स में 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीते हैं।

एशियन गेम्स में देश का मान बढ़ाने वाली बिटिया पारुल चौधरी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत
एशियन गेम्स में देश का मान बढ़ाने वाली बिटिया पारुल चौधरी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित काशी टोल प्लाजा पर शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय एथलीट और एशियन गेम्स की पदक विजेता मेरठ की बिटिया पारुल चौधरी का ढोल-नगाड़ों और जोरदार आतिशबाजी के साथ स्वागत किया गया। परतापुर थाना क्षेत्र स्थित टोल पर पहुंचते ही खेल प्रेमियों, स्थानीय नागरिकों और समर्थकों ने मेरठ की बेटी को फूल-मालाएं पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनकी इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर बधाई दी। काशी टोल से लेकर कंकरखेड़ा तक पूरे मार्ग पर जगह-जगह शहरवासियों ने अभिनंदन किया। ​पुलिस प्रशासन और महिला कर्मियों में दिखा उत्साह

स्वागत समारोह की व्यवस्था

​इस भव्य स्वागत समारोह के दौरान कानून व्यवस्था संभालने के साथ-साथ प्रशासनिक उत्साह भी देखने को मिला। सीओ ब्रह्मपुरी परतापुर और कंकरखेड़ा थाने के पुलिसकर्मियों के साथ काशी टोल प्लाजा पहुंचे। उन्होंने पारुल चौधरी को फूलों का गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान महिला पुलिसकर्मियों में भी खासा उत्साह नजर आया, जिन्होंने पारुल के साथ सेल्फी लेकर अपनी खुशी का इजहार किया।

एशियन गेम्स में प्रदर्शन

​जापान एशियन गेम्स में शानदार प्रदर्शन

​जापान के आइची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स-2026 में पारुल चौधरी ने देश का नाम एक बार फिर रोशन किया है। उन्होंने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज स्पर्धा में 9:08.67 मिनट का बेहतरीन समय निकालकर अपना ही राष्ट्रीय रिकॉर्ड सुधारा और कांस्य पदक अपने नाम किया। इसके अलावा, 5000 मीटर दौड़ स्पर्धा में 15:14.61 मिनट का समय दर्ज कराते हुए एक और कांस्य पदक देश की झोली में डाला।

पदकों की संख्या

​लगातार दो एशियन गेम्स में चार पदक

​पारुल चौधरी का खेल सफर निरंतर ऊंचाइयों को छू रहा है। वह लगातार दो एशियन गेम्स में देश के लिए पदक जीत चुकी हैं। वर्ष 2023 में चीन के हांगझोउ एशियन गेम्स में उन्होंने 5000 मीटर दौड़ में स्वर्ण और 3000 मीटर स्टीपलचेज में रजत पदक जीता था। अब 2026 के एशियन गेम्स में दो पदक जीतकर उन्होंने महाकुंभ में अपने कुल पदकों की संख्या चार (एक स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य) कर ली है, जिससे पूरे मेरठ और देश भर के खेल प्रेमियों में जश्न का माहौल है।

सामान्य प्रश्न

✦पारुल चौधरी ने एशियन गेम्स में कौन से स्पर्धाओं में पदक जीते?−
पारुल चौधरी ने 3000 मीटर स्टीपलचेज और 5000 मीटर दौड़ स्पर्धाओं में कांस्य पदक जीते।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsएशियन गेम्स में देश का मान बढ़ाने वाली बिटिया पारुल चौधरी का ढोल-नगाड़ों के साथ स्वागत