लंबे समय तक उदासी और चिंता एवं बेचैनी को नजरअंदाज नहीं करें

हिन्दुस्तान, कोडरमा
share

फोटो कोडरमा 14 कोडरमा सदर अस्पताल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल चिकित्सक। प्वांइटर मानसिक स्वास्थ्य को लेकर जागरुकता कार्यक्रम आयोजित जिला अस्पताल,

लंबे समय तक उदासी और चिंता एवं बेचैनी को नजरअंदाज नहीं करें

कोडरमा, वरीय संवाददाता। विश्व मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सप्ताह के अवसर पर सोमवार को जिला अस्पताल, कोडरमा के प्रतीक्षालय में मरीजों एवं उनके परिजनों के बीच मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी-सह-नोडल पदाधिकारी, एनसीडी सेल डॉ. रमण कुमार ने की। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. रमण कुमार ने कहा कि मानसिक रोग किसी व्यक्ति की कमजोरी या असफलता का प्रतीक नहीं, बल्कि स्वास्थ्य संबंधी समस्या है। समय पर पहचान, उचित परामर्श और समुचित उपचार से मानसिक रोगों का प्रभावी प्रबंधन संभव है। उन्होंने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य को शारीरिक स्वास्थ्य के समान ही महत्व दिया जाना चाहिए।

मानसिक तनाव, चिंता, अवसाद, नशे की लत, नींद में बदलाव और व्यवहार में असामान्य परिवर्तन जैसी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।मनोचिकित्सक डॉ. शिल्पी शर्मा ने मानसिक रोगों के प्रमुख लक्षणों, पहचान और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि व्यवहार, सोच, भावनाओं और दैनिक कार्यक्षमता में लगातार होने वाले असामान्य बदलाव मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्या के संकेत हो सकते हैं। लंबे समय तक उदासी या निराशा, अत्यधिक चिंता एवं बेचैनी, नींद या भूख में बदलाव, किसी कार्य में रुचि समाप्त होना, लोगों से अलग-थलग रहना, अत्यधिक चिड़चिड़ापन, एकाग्रता में कमी, असामान्य भय या भ्रम तथा ऐसी आवाजें सुनाई देना, जो अन्य लोगों को सुनाई नहीं देतीं, जैसे लक्षणों को गंभीरता से लेने की जरूरत है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsलंबे समय तक उदासी और चिंता एवं बेचैनी को नजरअंदाज नहीं करें