एलएन मिश्र कॉलेज में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर में ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में रोटरैक्ट क्लब द्वारा मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने विद्यार्थियों को तनाव और चिंता के प्रति सजग रहने पर जोर दिया। महाविद्यालय निदेशक ने सामाजिक चेतना के अध्ययन में महत्व को बताया।

मुजफ्फरपुर। ललित नारायण मिश्र कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में रोटरैक्ट क्लब के तत्वावधान में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथियों में रूपा सिन्हा, अमन राज, राशिका मुरारका, हिमांशु राज, पूनम शर्मा उपस्थित रहीं। महाविद्यालय के निदेशक डॉ. मनीष कुमार ने कहा कि बिना सामाजिक चेतना के किसी प्रकार का अध्ययन अपूर्ण होता है। कार्यक्रम के दौरान मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। विद्यार्थियों को तनाव, चिन्ता आदि के प्रति सजग रहने को प्रेरित किया गया।


