विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया याद

हिन्दुस्तान, हल्द्वानी
Follow us on Google News
share

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में 1947 के भारत विभाजन की स्मृति में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में दिवंगत लोगों को श्रद्धांजलि दी गई, लघु फिल्म दिखाई गई और विभिन्न पोस्टर प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें शहीद भगत सिंह का पोस्टर प्रथम स्थान पर रहा।

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया याद
विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर शहीदों को किया याद

लालकुआं। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, हल्दूचौड़ में शुक्रवार को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस मनाया गया। इस दौरान 1947 के भारत विभाजन में दिवंगत लोगों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई और लघु फिल्म दिखाई गई। बीएड विभाग द्वारा आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में हेमराज सिंह, काजल, ईशा व कंचन के ‘शहीद भगत सिंह’ पोस्टर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा, सपना, शिवानी व शिवांशी के लक्ष्मीबाई पोस्टर द्वितीय और मनोज, मनीषा, मानसी व मान्यता के डॉ. भीमराव आंबेडकर पर आधारित पोस्टर को तृतीय रहा। अध्यक्षता प्राचार्या प्रो. सीमा श्रीवास्तव ने की। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. प्रकाश लखेड़ा, डॉ. अंजुम अली व समस्त प्राध्यापक मौजूद रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।