शहीद रामफल मंडल की शहादत दिवस पर अति पिछड़ा सेना ने उठाई बुलंद आवाज

हिन्दुस्तान, मुंगेर
Follow us on Google News
share

ल मंडल की शहादत दिवस पर अति पिछड़ा सेना ने उठाई बुलंद आवाज शहीद का दर्जा देने, जीवनी पाठ्यक्रम में शामिल करने और शोध संस्थान की स्थापना की मांग; विधाय

शहीद रामफल मंडल की शहादत दिवस पर अति पिछड़ा सेना ने उठाई बुलंद आवाज

जमालपुर, निज प्रतिनिधि।अति पिछड़ा सेना की ओर से रविवार को दलहट्टा दुर्गा स्थान परिसर में अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस समारोहपूर्वक मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता अति पिछड़ा सेना के संयोजक मुनीलाल मंडल ने की, जबकि संचालन गोपाल मंडल ने किया। मुख्य अतिथि जमालपुर विधायक नचिकेता मंडल एवं जदयू जिलाध्यक्ष सौरभ निधि रहे। कार्यक्रम की शुरुआत शहीद रामफल मंडल की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। वक्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम में महज 19 वर्ष की उम्र में अपने प्राण न्योछावर करने वाले रामफल मंडल के जीवन और संघर्ष पर विस्तार से प्रकाश डाला। मौके पर विधायक नचिकेता मंडल ने कहा कि मधुबनी-झंझारपुर के सांसद रामप्रीत मंडल के प्रयासों से भारत सरकार द्वारा शहीद रामफल मंडल पर डाक टिकट जारी किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।

उन्होंने कहा कि पिछले दो दशकों से शहीद रामफल मंडल के सम्मान के लिए किए जा रहे संघर्ष को पहली बार सरकारी मान्यता मिलने जा रही है। रामफल मंडल के जीवन से प्रेरणा लेकर समाज के शोषित और पीड़ित लोगों की आवाज बनना चाहिए। उन्होंने रामफल मंडल की जीवनी को पाठ्यक्रम में शामिल कराने के प्रयास को अगला संघर्ष बताया। वहीं मुनीलाल मंडल ने कहा कि शहीद रामफल मंडल स्वतंत्रता संग्राम में अति पिछड़ा समाज के योगदान की प्रतिमूर्ति हैं। उन्होंने कहा कि मुंगेर में पूर्व सांसद ब्रह्मानंद मंडल की प्रतिमा स्थापित करने तथा बड़े सरकारी भवनों का नाम उनके नाम पर करने की मांग भी लंबे समय से की जा रही है। मेडिकल कॉलेज या मुंगेर विश्वविद्यालय का नाम भी ब्रह्मानंद मंडल के नाम पर करने की पहल होनी चाहिए। मौके पर रामजीवन मंडल, संजय कुमार, ओमजय कुमार, शिव शंकर मंडल, सोहन मंडल, नीरज मंडल उप मुखिया, विनय कुमार पटेल, पंकज कुमार, प्रमोद कुमार, नंदकिशोर मंडल, अशोक कुमार मंडल, राजेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार, आनंदी मंडल सहित अन्य अन्य मौजूद थे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsशहीद रामफल मंडल की शहादत दिवस पर अति पिछड़ा सेना ने उठाई बुलंद आवाज