ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News देशमेलानिया और इवांका ट्रंप ने शेयर की ताजमहल की यादें ,कहा- थैंक यू इंडिया

मेलानिया और इवांका ट्रंप ने शेयर की ताजमहल की यादें ,कहा- थैंक यू इंडिया

हाल ही में भारत दौरे पर आए अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका परिवार ताज महल की खूबसूरती से खासा प्रभावित हैं। ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ताजमहल की...

मेलानिया और इवांका ट्रंप ने शेयर की ताजमहल की यादें ,कहा- थैंक यू इंडिया
लाइव हिन्दुस्तान टीम ,नई दिल्लीThu, 27 Feb 2020 12:07 PM
ऐप पर पढ़ें

हाल ही में भारत दौरे पर आए अमेरिका राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनका परिवार ताज महल की खूबसूरती से खासा प्रभावित हैं। ट्रंप की पत्नी मेलानिया ट्रंप और बेटी इवांका ट्रंप ने सोशल मीडिया पर ताजमहल की फोटो और वीडियो पोस्ट की हैं। मेलानिया ने एक वीडियो अपने ट्विटर पर शेयर किया जिसमें वे पति ट्रंप के साथ ताजमहल घूमती दिखाई पड़ रही हैं। ताज के इस वीडियो के कैप्शन में मेलानिया ने लिखा है- विश्व के सात अजूबों में से एक शानदार ताजमहल। दूसरी ओर इवांका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की जिसमें वे ताजमहल के सामने पति जेरड का हाथ थामकर चलती दिख रही हैं। तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा है- थैंक यूं इंडिया।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Ivanka Trump (@ivankatrump) on

गौरतलब है कि भारत आए प्रेसिडेंट ट्रंप और पीएम मोदी के बीच हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता हुई। दोनों देशों के बीच तीन अहम समझौतों पर हस्ताक्षर हुए। वार्ता के बाद दोनों राष्ट्रध्यक्षों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को भी संबोधित किया। इस दौरान दोनों नेताओं ने आतंकवाद के खिलाफ मजबूती से लड़ने की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रेसिडेंट ट्रंप ने मीडिया से बात करते हुए इस्लामिक आतंकवाद का जिक्र करते हुए अन्य देशों से भी इसके खिलाफ जंग छेड़ने की अपील की।

अमेरिका रवाना होने से पहले डोनाल्ड ट्रंप और उनके परिवार के लिए राष्ट्रपति भवन में डिनर का भी आयोजन किया गया था। इस डिनर में देश के विभिन्न शख्सियतों को भी आमंत्रित किया गया था। डिनर के बाद देर रात प्रेसिडेंट ट्रंप और उनका परिवार अमेरिका के लिए रवाना हो गया। ट्रंप ने अपनी इस भारत यात्रा को शानदार करार दिया और पीएम मोदी को एक सच्चा दोस्त बताते हुए उनका शुक्रिया भी अदा किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें