‘शहीद दिवस से पहले महबूबा मुफ्ती नजरबंद’

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

अपडेट--एक बॉक्स जोड़ा गया है श्रीनगर, एजेंसी। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती

‘शहीद दिवस से पहले महबूबा मुफ्ती नजरबंद’

श्रीनगर, एजेंसी। पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की प्रमुख महबूबा मुफ्ती को शहीद दिवस से ठीक पहले नजरबंद कर दिया गया है। यह दावा उनकी बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने रविवार को किया। जम्मू-कश्मीर में 13 जुलाई को शहीद दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन 1931 में श्रीनगर की सेंट्रल जेल के बाहर डोगरा सेना द्वारा मारे गए 22 लोगों को श्रद्धांजलि देने के लिए मनाया जाता है। उपराज्यपाल प्रशासन ने 2020 में इस दिन को सरकारी छुट्टियों की लिस्ट से हटा दिया था।नेताओं की आवाजाही पर रोकशहीद दिवस से एक दिन पहले रविवार को पुराने शहर स्थित नक्शबंद साहिब कब्रिस्तान की ओर जाने वाले सभी मार्गों पर नेताओं की आवाजाही रोक दी गई है।

सोमवार को नेताओं के कब्रिस्तान तक मार्च को रोकने के लिए नौहट्टा क्षेत्र के पास कंटीले तारों, अवरोधक, जीआई शीट और खंभों से घेराबंदी की गई। प्रशासनिक सूत्रों ने बताया कि यह कदम पिछले वर्ष जैसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है। पिछले साल पुलिस द्वारा कब्रिस्तान का मुख्य द्वार बंद किए जाने के बाद मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला बाड़ फांदकर शहीदों को श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।