यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन के अध्यक्ष बने संगमा
हिन्दुस्तान, धनबाद
धनबाद में, मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन बनने की सहमति दी है। झारखंड मुएथाई संघ के महासचिव अनुपम माहाता के अनुसार, यह निर्णय संघ की आपात बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया। बैठक में फेडरेशन ऑफ एशियन मुएथाई एसोसिएशन के महासचिव और अन्य महत्वपूर्ण लोग उपस्थित थे।

धनबाद। मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन का पदभार ग्रहण करने की सहमति प्रदान की है। यह जानकारी देते हुए झारखंड मुएथाई संघ के महासचिव सह यूनाइटेड मुएथाई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के वरीय उपाध्यक्ष अनुपम माहाता ने बताया कि पिछले दिनों हुई संघ की आपात बैठक में सीएम कॉनराड के संगमा को सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया गया। बैठक में फेडरेशन ऑफ एशियन मुएथाई एसोसिएशन के महासचिव मारभिन तान व कमिश्नर सह सचिव मेघालय विजय कुमार विशेष रूप से शामिल थे।


