स्कूल में हुई मंडे मेगा क्विज़ प्रतियोगिता
हिन्दुस्तान, बेगुसराय
पैनलविद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) कॉलेजिएट इंटर स्कूल बेगूसराय में सोमवार को मंडे मेगा क्विज़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन की शुरुआत जिला कार्यक्रम अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा-सह-साक्षरता) आकाश कुमार के...

बेगूसराय। सरस्वती विद्या निकेतन (मॉडल स्कूल) कॉलेजिएट इंटर स्कूल बेगूसराय में सोमवार को मंडे मेगा क्विज़ का आयोजन किया गया। इस आयोजन की शुरुआत जिला कार्यक्रम अधिकारी (माध्यमिक शिक्षा-सह-साक्षरता) आकाश कुमार के द्वारा किया गया। इस मंडे मेगा क्विज़ में सभी 18 प्रखंड के कक्षा 3 से लेकर कक्षा-8 तक के एक-एक चयनित कुल 108 बच्चों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता की शुरुआत लिखित परीक्षा से शुरू हुई। लिखित परीक्षा में प्रत्येक कक्षा से कुल 6 बेहतर प्राप्तांक वाले छात्र-छात्राओं को दूसरे स्तर की मौखिक परीक्षा वाले राउंड के लिए चयनित किया गया। छह चयनित छात्र-छात्राओं के बीच पांच राउंड के मौखिक सवाल पूछे गए।
डीपीओ ने चयनित छात्र-छात्राओं के बीच सर्टिफिकेट वितरित करके उनका उत्साहवर्धन किया।


