राम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों के नाम लगभग तय, औपचारिक बैठक में लगेगी मुहर

हिन्दुस्तान, अयोध्या
Follow us on Google News
share

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की रिक्त सदस्यों की नियुक्ति के लिए अनौपचारिक बैठक हुई। तीन नामों पर सहमति बनी है: महेश भागचंद, मदनमोहन पाण्डेय और उर्मिला चतुर्वेदी। इन नामों पर अंतिम निर्णय औपचारिक बैठक में होगा, जब सभी सदस्य शामिल होंगे।

राम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों के नाम लगभग तय, औपचारिक बैठक में लगेगी मुहर

अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में रिक्त हुई सदस्य पदों को भरने को लेकर बुधवार को मणिराम दास छावनी में अनौपचारिक बैठक चल रही है। सूत्रों के अनुसार, बैठक में तीन नामों पर लगभग सहमति बन गई है। हालांकि, अंतिम निर्णय अभी नहीं हुआ है। औपचारिक बैठक में कोरम पूरा होने के बाद ही इन नामों पर अंतिम मुहर लगेगी। सूत्रों के मुताबिक जिन तीन नामों पर सहमति बनती नजर आ रही है, उनमें महेश भागचंद, मदनमोहन पाण्डेय और उर्मिला चतुर्वेदी शामिल हैं। महेश भागचंद अशोक सिंघल फाउंडेशन के संस्थापक ट्रस्टी हैं। राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान वह यजमानों में भी शामिल रहे थे।

वहीं उर्मिला चतुर्वेदी जबलपुर की रहने वाली हैं। उन्होंने राम मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ करीब 28 वर्षों तक उपवास रखा था और 5 अगस्त 2020, राम मंदिर के भूमिपूजन के दिन अपना उपवास समाप्त किया था। बताया जा रहा है कि मणिराम दास छावनी में फिलहाल ट्रस्ट की अनौपचारिक बैठक चल रही है। बैठक में ऑनलाइन जुड़ने वाले कुछ सदस्य अभी तक नहीं जुड़े हैं। ऑनलाइन सदस्य जब बैठक में शामिल हो जाएंगे और निर्धारित संख्या में सदस्य उपस्थित होंगे, तभी कोरम पूरा माना जाएगा। इसके बाद होने वाली औपचारिक बैठक में ही नए सदस्यों के नाम पर आधिकारिक निर्णय लिया जाएगा। सूत्रों के अनुसार, प्रस्तावित तीनों नामों को विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व महासचिव चंपत राय के करीबी लोगों के रूप में देखा जाता है। हालांकि, ट्रस्ट की औपचारिक बैठक में निर्णय होने तक इन नामों को अंतिम नहीं माना जा रहा है। ट्रस्ट की औपचारिक बैठक और कोरम पूरा होने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इन तीनों नामों पर अंतिम सहमति बनती है या नहीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsराम मंदिर ट्रस्ट में तीन नए सदस्यों के नाम लगभग तय, औपचारिक बैठक में लगेगी मुहर