दत्तकग्रहण कार्यक्रम की समीक्षा में जागरूकता पर जोर

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर में कानूनी दत्तकग्रहण को बढ़ावा देने के लिए छह जिलों के अधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई। इसमें दत्तकग्रहण प्रक्रिया की समीक्षा की गई और मिशन वात्सल्य पोर्टल के तकनीकी पहलुओं पर चर्चा हुई। हितधारकों को जागरूक करने के लिए प्रचार-प्रसार के महत्व पर जोर दिया गया।

दत्तकग्रहण कार्यक्रम की समीक्षा में जागरूकता पर जोर

मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कानूनी दत्तकग्रहण को बढ़ावा देने और दत्तकग्रहण कार्यक्रम के बेहतर क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को जिला सभागार में छह जिलों के बाल संरक्षण से जुड़े अधिकारियों व हितधारकों की समीक्षा बैठक हुई। बैठक में मुजफ्फरपुर के अलावा पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिले के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इस दौरान दत्तकग्रहण की प्रक्रिया की समीक्षा के साथ मिशन वात्सल्य पोर्टल के तकनीकी पहलुओं की जानकारी दी गई।

बैठक का आयोजन

केन्द्रीय दत्तकग्रहण संसाधन प्राधिकरण, नई दिल्ली की सीनियर प्रोफेशनल अभिसारिका राय के निर्देशन तथा राज्य दत्तकग्रहण संसाधन अभिकरण की कार्यक्रम प्रबंधक कविता कुमारी और कार्यक्रम अधिकारी विवेक रंजन सिंह के समन्वय में बैठक आयोजित की गई। जिला बाल संरक्षण इकाई, मुजफ्फरपुर की ओर से आयोजित बैठक में संबंधित जिलों में दत्तकग्रहण कार्यक्रम की प्रगति और उसके क्रियान्वयन से जुड़े विभिन्न बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में हितधारकों को निर्देश दिया गया कि कानूनी दत्तकग्रहण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए अस्पतालों, आंगनबाड़ी केंद्रों और विद्यालयों में व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। साथ ही, दत्तकग्रहण से जुड़े नियमों और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया की जानकारी आमलोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम का संचालन

कार्यक्रम का संचालन बाल संरक्षण पदाधिकारी राकेश कुमार ने किया। प्रभारी सहायक निदेशक अभिषेक कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया। बैठक में जिला प्रोग्राम पदाधिकारी आईसीडीएस, संबंधित जिलों के सहायक निदेशक, जिला बाल संरक्षण इकाई के पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, बाल संरक्षण पदाधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष, बालगृह व बालिका गृह के अधीक्षक तथा विशिष्ट दत्तकग्रहण संस्थानों के समन्वयक उपस्थित रहे।

सामान्य प्रश्न

✦दत्तकग्रहण कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में कौन-कौन से जिले शामिल हुए?−
बैठक में मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, वैशाली, सीतामढ़ी और शिवहर जिले के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsदत्तकग्रहण कार्यक्रम की समीक्षा में जागरूकता पर जोर