ऊर्जा तकनीकों के इस्तेमाल को व्यापक मंथन करेंगे उद्यमी
हिन्दुस्तान, मुरादाबाद
भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत ऊर्जा दक्षता तकनीकों पर एक महत्वपूर्ण बैठक मुरादाबाद में होने जा रही है। इस बैठक में विभिन्न उद्यमी और संबंधित अधिकारी शामिल होंगे। नोमान मंसूरी, मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष, ने इसकी जानकारी दी है।

औद्योगिक इकाइयों में उत्पादन को बढ़ाने के लिए आधुनिक ऊर्जा तकनीकों के इस्तेमाल पर जोर दिया जा रहा है इसी के परिप्रेक्ष्य में आज शुक्रवार को भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के अंतर्गत संचालित की जा रही असिस्टेंस फॉर डेवलपमेंट ऑफ एनर्जी एफिशिएंट टेक्नोलॉजी इन इंडस्ट्रियल एस्टेबलिशमेंट के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। मुरादाबाद हैंडीक्राफ्ट डेवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष नोमान मंसूरी ने बताया कि यह बैठक जिला उद्योग केंद्र पर होगी जिसमें संबंधित अधिकारियों के साथ ही कई उद्यमी हिस्सा लेंगे।


