वार्ड स्तर पर रुट चार्ट तैयार कर घरों से कचरे का करें उठाव: बीडीओ

हिन्दुस्तान, अररिया
Follow us on Google News
share

सिकटी, एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत चयनित

वार्ड स्तर पर रुट चार्ट तैयार कर घरों से कचरे का करें उठाव: बीडीओ

सिकटी, एक संवाददाता प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान अंतर्गत चयनित स्वच्छता पर्यवेक्षकों के साथ स्वच्छता कर्मियों के कार्यों के अनुश्रवण को लेकर एक बैठक आहुत की गई। बैठक की अध्यक्षता बीडीओ प्रियदर्शी राजेश पायरट ने की। उन्होंने बताया कि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन का कार्य सभी ग्राम पंचायतों में प्रारंभ किया गया है। इस कार्य में स्थायित्व सुनिश्चत करने को लेकर कई प्रकार के निर्देश दिए। प्रखंड समन्वयक राजेंद्र कुमार ने बताया कि विभागीय स्तर से दैनिक अपशिष्ट का संग्रहण एवं प्रबंधन में वार्ड, ग्राम पंचायत एवं प्रखंड की भूमिका का निर्धारण किया गया है। वार्ड स्तर पर डब्लूपीयू कचड़ा प्रबंधन इकाई पर उपस्थिति पंजी का संधारण कर सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक एवं स्वच्छता कर्मियों को प्रतिदिन अपनी उपस्थिति दर्ज करना है।

वार्ड स्तर पर रुट चार्ट तैयार कर इसमें दर्ज घरों की सूची के अनुसार ठोस एवं तरल अपविष्ट का उठाव सुनिश्चित किया जाना है। सभी घरों से कचड़ा का उठाव सुनिश्चित करने की जवाबदेही स्वच्छता पर्यवेक्षक की होगी। डब्लूपीयू पर प्लास्टिक अपशिष्ट का पृथक्करण एवं गीला अपशिष्ट से जैविक खाद का निर्माण सुनिश्चित किया जाना है। इसकी लगातार मॉनिटरिंग जरुरी है। विभाग द्वारा सभी स्वच्छता पर्यवेक्षकों को स्वच्छता मित्र एप्प उपलब्ध कराया गया है। जिसके माध्यम से प्रतिदिन घर-घर से संग्रहित अपशिष्ट का विवरणी स्वच्छता पर्यवेक्षक के द्वारा दैनिक रूप से की जाएगी। प्रखण्ड स्तर पर प्रखण्ड समन्वयक स्वच्छता के द्वारा स्वच्छता पर्यवेक्षक के दैनिक कार्यों का पर्यवेक्षण किया जाएगा। उपयोगिता शुल्क संग्रहण एवं दैनिक कचड़ा उठाव का साप्ताहिक अनुश्रवण प्रखण्ड स्तर पर किया जाएगा। इस बैठक में सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक, कार्यपालक सहायक एव स्वच्छता वॉर रूम कर्मियों ने भाग लिया।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsवार्ड स्तर पर रुट चार्ट तैयार कर घरों से कचरे का करें उठाव: बीडीओ