रक्सौल के 97 स्कूलों में एन जीओ के द्वारा एमडीएम संचालित,गुणवत्तापूर्ण को लेकर बैठक आयोजित

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

रक्सौल नगर में स्थानीय बीआरसी में प्रधानाध्यापकों की बैठक में पीएम पोषण योजना के तहत गुणवत्तापूर्ण मध्याह्न भोजन पर चर्चा की गई। उचित स्वच्छता और उपस्थिति दर्ज कराने पर भी जोर दिया गया। 38 विद्यालयों में सामुदायिक किचन के माध्यम से भोजन उपलब्ध करवाया जा रहा है।

 रक्सौल के 97 स्कूलों में एन जीओ के द्वारा एमडीएम संचालित,गुणवत्तापूर्ण को लेकर बैठक आयोजित

रक्सौल नगर संवाददाता। स्थानीय बीआरसी में एमडीएम प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में प्रधानाध्यापकों की बैठक हुई। बैठक में पीएम पोषण योजना के गुणवत्तापूर्ण संचालन, बच्चों की सहभागिता, ई-शिक्षा कोष पर प्रतिदिन पूर्वाह्न 10:30 बजे तथा छात्रों द्वारा भोजन करने के बाद दोपहर 2:30 बजे के बीच नियमित उपस्थिति दर्ज करने, एमआईएस रिपोर्ट तथा रसोइया-सह सहायकों की उपस्थिति पत्रक समय पर जमा करने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक का मुख्य उद्देश्य

बैठक को संबोधित करते हुए पीएम पोषण योजना के प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण, स्वच्छ एवं निर्धारित मानक के अनुरूप मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने प्रधान शिक्षकों से भोजन की गुणवत्ता एवं स्वच्छता पर विशेष निगरानी रखने तथा रसोईघर की नियमित साफ-सफाई और स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि भोजन बनाने और परोसने के दौरान स्वच्छता के मानकों का अनिवार्य रूप से पालन किया जाए। साथ ही बच्चों की नियमित उपस्थिति दर्ज कराने तथा एमआईएस पर संबंधित रिपोर्ट समय से अपलोड करने को कहा।

सामुदायिक किचन की जानकारी

उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 38 विद्यालयों में पूर्व से ही पूर्वांचल समाज सेवा समिति नामक एनजीओ के माध्यम से सामुदायिक किचन में तैयार पका-पकाया भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। इसी क्रम में एक अक्टूबर से 59 और विद्यालयों में भी एनजीओ के माध्यम से पीएम पोषण योजना का संचालन शुरू कर दिया गया है। इस तरह अब कुल 97 विद्यालयों में एनजीओ के माध्यम से पका-पकाया मध्याह्न भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है।वही बैठक में सितंबर माह की एमडीएम रिपोर्ट के साथ रसोइया-सह सहायकों के उपस्थिति पत्रक भी जमा किए गए। मौके पर प्रधानाध्यापक छोटेलाल राय, प्रवीण कुमार श्रीवास्तव, मुनेश राम, मनोज कुमार आदि थे।

सामान्य प्रश्न

✦बैठक में किस योजना पर चर्चा की गई?−
बैठक में पीएम पोषण योजना के गुणवत्तापूर्ण संचालन पर चर्चा की गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsरक्सौल के 97 स्कूलों में एन जीओ के द्वारा एमडीएम संचालित,गुणवत्तापूर्ण को लेकर बैठक आयोजित