बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएं
पीलीभीत में सिटी मजिस्ट्रेट प्यारेलाल मौर्य ने बालिकाओं की सुरक्षा पर बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्कूलों, कॉलेजों और लाइब्रेरी में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और सुनसान रास्तों पर स्ट्रीट लाइट्स लगाई जाएं। साथ ही, बालिकाओं की सुरक्षा और उनकी समस्याओं की जानकारी लेने की बात की गई।

पीलीभीत। कलेक्ट्रेट कार्यालय में सिटी मजिस्ट्रेट प्यारेलाल मौर्य ने बालिकाओं की सुरक्षा विषय पर जनपदस्तरीय बैठक लेकर अधिकारियों और प्रधानाचार्योँ को दिशा निर्देश दिए। बालिकाओं की सुरक्षा के लिए कैमरे लगवाने और सुनसान रास्तों पर स्ट्रीट लाइट लगवाने की सलाह दी है।
बैठक के निर्देश
बैठक में सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि राज्य महिला आयोग ने पत्र के माध्यम से निर्देश दिए हैं कि सभी बलिका स्कूल, कालेज, कोचिंग संस्थानों, लाइब्रेरी आदि में बालिकाओं की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगवाएं जाएं। सुनसान रास्तों पर स्ट्रीट लाइट लगवाई जाए और इन जगहों पर पुलिस गस्त बढ़ाई जाए, जिससे बालिकाओं को रात्रि के समय या स्कूल, कोचिंग से जाते समय असुरक्षित महसूस न करें।
निरीक्षण और सुझाव
सिटी मजिस्ट्रेट ने जिला विद्यालय निरीक्षक से कहा कि वह स्वयं इन स्थानों का निरीक्षण करें। वह देखे कि बालिकाओं को स्कूल के समय या स्कूल से जाते समय कोई समस्या न हो। उन्होंने सभी बालिका इंटर कॉलेजों की प्रधानाचार्योँ को निर्देशित किया कि वह बालिकाओं से स्वयं बातचीत कर जानकारी लें कि उन्हें रास्ते में जाते समय कोई समस्या तो नहीं आ रही है या किसी प्रकार से बालिका का उत्पीड़न तो नहीं हो रहा है।
अन्य निर्देश
प्रधानाचार्योँ को यह भी निर्देशित किया गया कि सभी सीसीटीवी कैमरे दिन और रात्रि के समय ऑन रहें एवं सभी विद्यालयों में शिकायत पेटी लगवाई जाए। नगर पालिका के ईओ को निर्देशित किया गया कि वह सुनसान रस्तों में स्ट्रीट लाइट लगवाएं। इस मौके पर डीआईओएस विजय सिंह यादव, प्रधानाचार्य अनीतारानी, प्राचार्य डॉ.सचिन गिहार आदि प्रधानाचार्य मौजूद रहे।


