किसानों का सर्वांगीण विकासप्राथमिकता: कुलजीत

हिन्दुस्तान, फर्रुखाबाद कन्नौज
Follow us on Google News
share

टो 13 परिचय कुलजीत सिंह फर्रुखाबाद । कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री), कुलजीत सिंह की अध्यक्षता में कृषि संबंधित विभागों के अध

किसानों का सर्वांगीण विकासप्राथमिकता: कुलजीत

फर्रुखाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। कृषक समृद्धि आयोग के सदस्य (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री), कुलजीत सिंह की अध्यक्षता में कृषि संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ कृषक समृद्धि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कृषकों के हित में संचालित विभिन्न कृषि एवं कृषि से संबंधित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। सदस्य द्वारा संबंधित अधिकारियों से योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति, कृषकों को योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराने तथा पात्र किसानों तक शासन की योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ पहुंचाने के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश में किसानों की आय बढ़ाने और कृषि सुधारों के लिए वर्ष 2017 में कृषक समृद्धि आयोग का गठन किया गया था, इसके साथ ही पशुपालन और डेयरी विकास को बढ़ावा देने के लिए राज्य में कृषक समृद्धि योजना जैसी योजनाएं भी चलाई जा रही हैं।

कृषक समृद्धि आयोग का मुख्य उद्देश्य किसानों का प्राथमिकता के आधार पर सर्वांगीण विकास करना है, कृषि क्षेत्र के विकास एवं कृषकों की आय में वृद्धि के उद्देश्य से संचालित योजनाओं का प्रभावी ढंग से क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। पात्र कृषकों को योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराते हुए पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से लाभान्वित किया जाए। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर कृषकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण करने पर भी जोर दिया। बैठक में कृषि, उद्यान, पशुपालन, मत्स्य, सहकारिता सहित कृषि से संबंधित विभागों के अधिकारियों द्वारा अपने-अपने विभाग की योजनाओं एवं प्रगति की जानकारी प्रस्तुत की गई। सदस्य द्वारा योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी विनोद कुमार गौड़, उप निदेशक कृषि अरविंद मोहन, जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र कुमार वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी राघवेंद्र सिंह, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. धीरज कुमार, एआर कॉपरेटिव अजय पालीवाल, जिला खाद्य विपणन अधिकारी रोली सिंह, सहायक निदेशक मत्स्य सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsकिसानों का सर्वांगीण विकासप्राथमिकता: कुलजीत